अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में 1-दिन में 7% की भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 7.3% गिरकर $81.55/बैरल तक पहुंचा लेकिन बाद में कुछ सुधार के बाद यह $84 के आसपास ट्रेड करने लगा। वहीं, WTI 4.6% गिरकर $80.76 पर आ गया जबकि सितंबर WTI कॉन्ट्रैक्ट 4.9% गिरकर $80.55 पर बंद हुआ।