Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US ओपन जीतने वाले पहले इटैलियन पुरुष बने जैनिक, मिली ₹30 करोड़ की पुरस्कार राशि

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 9 September, 2024
इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराकर यूएस ओपन-2024 का खिताब जीत लिया जिसके लिए उन्हें ₹30 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली। जैनिक यूएस ओपन जीतने वाले इटली के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले को 6-3, 6-4 और 7-5 से अपने नाम कर लिया।