Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US में डॉनल्ड ट्रंप ने कैरोलिन लेविट को किया वाइट हाउस का प्रेस सचिव नियुक्त

short by श्वेता यादव / on Saturday, 16 November 2024
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने अभियान की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को वाइट हाउस का प्रेस सचिव नियुक्त किया है। 27 वर्षीय लेविट इस पद को संभालने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की शख्सियत होंगी। इससे पहले 1969 में रोनॉल्ड ज़िगलर 29 वर्ष में सबसे कम उम्र के प्रेस सचिव बनाए गए थे।
read more at Republic World