Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US में भारतीय मूल के परिवार ने नए घर में गाय के साथ किया गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 4 March 2025
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले एक भारतीय मूल के परिवार ने अपने नए घर में गाय के साथ गृह प्रवेश किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार के सदस्य गाय के साथ पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं और गाय को वस्त्र और लाल सिंदूर से सजाया गया है।