Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US से डिपोर्ट कर अमृतसर पहुंचे शख्स को किया गया अरेस्ट, पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज है केस

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 16 February, 2025
अमेरिका से डिपोर्ट कर अमृतसर (पंजाब) पहुंचे 116 प्रवासियों में से साहिल वर्मा नामक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के शख्स को पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साहिल पर 2022 में पॉक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद वह विदेश भाग गया था। पुलिस को साहिल की 3 साल से तलाश थी।