Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US हमारा पुराना दोस्त है, ट्रंप की जीत से चीन के साथ संबंधों पर नहीं पड़ेगा असर: पाक

short by तान्या झा / on Friday, 8 November, 2024
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका व पाकिस्तान पुराने मित्र हैं और डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने से चीन के साथ उसके संबंध प्रभावित नहीं होंगे। मंत्रालय ने कहा, "चीन के साथ हमारे संबंध सदाबहार, रणनीतिक और स्थिरता के स्रोत हैं। यह संबंध दुनियाभर के घटनाक्रमों से प्रभावित नहीं हुए हैं।"