Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

WHO ने बताया ज़्यादा नमक क्यों है खतरनाक, जानें 1 दिन में कितना नमक खाना चाहिए

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 27 February, 2025
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दिनभर में 5 ग्राम (2000-मिलीग्राम सोडियम) से ज़्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि दुनियाभर में लोग रोज़ाना ज़्यादा सोडियम का सेवन कर रहे हैं और वयस्कों का वैश्विक औसत सेवन 10-ग्राम/दिन (4310-मिलीग्राम सोडियम) है। बकौल डब्ल्यूएचओ, इससे ब्लड प्रेशर, हार्ट व गैस्ट्रिक कैंसर जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।