WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ एलान, 15 मार्च को खेला जाएगा फाइनल
बीसीसीआई ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2025) के तीसरे सीज़न का शेड्यूल जारी कर दिया। डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच 14 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 15 मार्च को मुंबई (महाराष्ट्र) के सीसीआई स्टेडियम में होगा। इस सीज़न में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
read more at इंडिया टीवी


