Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

WTC चैंपियन को अगले संस्करण के फाइनल की मेज़बानी मिलनी चाहिए: पैट कमिंस

short by मनीष झा / on Tuesday, 10 June, 2025
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के चैंपियन को अगले संस्करण के फाइनल की मेज़बानी मिलनी चाहिए। कमिंस ने कहा, "अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो फिर लॉर्ड्स ही एक बढ़िया विकल्प है।" गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।