Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

X ने देहरादून हादसे का कथित वीडियो अपने प्लैटफॉर्म से हटाया, इसे 'वीभत्स' बताया

short by ऋषि राज / on Friday, 15 November, 2024
उत्तराखंड के देहरादून में ओएनजीसी चौक के पास हुए कार हादसे के बाद के कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X से हटा दिए गए हैं। X ने घटना को 'वीभत्स' बताते हुए वीडियो शेयर करने वालों से कहा कि यह उसकी कंटेंट पॉलिसी का उल्लंघन है। गौरतलब है, इस घटना में 3 लड़कियों समेत 6 दोस्तों की मौत हुई थी।