X पर 200 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले शख्स बने एलन मस्क
अरबपति एलन मस्क सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर 200 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले शख्स बन गए हैं। एलन मस्क के बाद X पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (131.9 मिलियन) के हैं। तीसरे नंबर पर 113.2 मिलियन के साथ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। सिंगर जस्टिन बीबर के 110.3 मिलियन और रिहाना के 108.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
read more at इंडिया टीवी


