Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गरीब बच्चों की पढ़ाई में खर्च होती है मेरी सैलरी: टैक्सपेयर्स के पैसे खाने के आरोपों पर हरभजन

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 24 June, 2024
एक X यूज़र ने कहा है कि हरभजन सिंह को राज्यसभा से इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वह वहां बोलते नहीं और टैक्सपेयर्स के पैसों से तनख्वाह खा रहे हैं। हरभजन ने जवाब दिया, "मेरी पूरी सैलरी उन बच्चों की शिक्षा पर खर्च होती है...जो वहन नहीं कर सकते...एक पैसा मेरे ऊपर खर्च नहीं होता। आपको तमीज़ सीखने की ज़रूरत है।"