Z+ सिक्योरिटी हटाए जाने से राबड़ी देवी व लालू यादव हुए नाराज़, आवास से हटाए सुरक्षाकर्मी
बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव ने Z+ श्रेणी की सिक्योरिटी वापस लिए जाने से नाराज़ होकर अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को लौटा दिया है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।
read more at जनसत्ता


