अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा यूपी सिपाही भर्ती का अभ्यर्थी; 2 दारोगा सस्पेंड
गोरखपुर (यूपी) में सिपाही भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था की चूक सामने आई है। एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया और यह लापरवाही सामने आने के बाद दो दारोगा को निलंबित कर दिया गया जबकि 6 सिपाहियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


