अंतरिक्ष में दफन करने की कोशिश, 166 लोगों की राख समेत कैप्सूल प्रशांत महासागर में गिरा
जर्मनी के स्टार्टअप 'द एक्सप्लोरेशन कंपनी' ने अंतरिक्ष में दफन होने की इच्छा रखने वाले 166 लोगों के अवशेषों को कैप्सूल में रखकर अंतरिक्ष में भेजा जो पृथ्वी के दो चक्कर लगाने के बाद प्रशांत महासागर में गिर गया। स्टार्टअप ने कहा, "हम अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं।" कंपनी क्रैश के कारणों की जांच की कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


