अंतरिक्ष में बनाई गई 'सुशी', अंतरिक्षयात्री जॉनी किम ने शेयर की तस्वीर
नासा के अंतरिक्षयात्रियों ने अंतरिक्ष में जापानी डिश 'सुशी' बनाई है। अंतरिक्षयात्री जॉनी किम ने X पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उनके एक साथी ने 'सुशी' खाने की इच्छा जताई थी। अंतरिक्षयात्रियों ने फिर मछली और चावल के साथ यह डिश बनाई। उन्होंने कहा, "यह ज़मीन पर मिलने वाली 'सुशी' जैसी नहीं...लेकिन खराब भी नहीं है।"
read more at The Tribune


