Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतरिक्षयात्री ने शेयर किया टाइमलैप्स वीडियो, एक साथ दिखे ऑरोरा, सैटेलाइट और टूटता तारा

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 22 July 2024
नासा के अंतरिक्षयात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से लिया गया एक टाइमलैप्स वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तारे, ऑरोरा, सैटेलाइट और उल्कापात (टूटता तारा) दिखाई दे रहा है। डोमिनिक ने X पर बताया, "यह वीडियो सूर्योदय से पहले लिया गया है, अगर आप सावधानीपूर्वक देखें तो एक उल्कापात पृथ्वी की तरफ आता दिख रहा है।"