Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतर-धार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत: रामदास आठवले

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Monday, 17 February, 2025
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र सरकार के 'लव जिहाद व जबरन धर्मांतरण' को रोकने के लिए कानून बनाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा, "अंतर-धार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत है। धर्मांतरण रोकने के लिए प्रावधान होना चाहिए।" बकौल आठवले, सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने से रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।