अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के ऐथलीट आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष चुने गए अभिनव बिंद्रा
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ऐथलीट आयोग का दूसरा उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले बिंद्रा को 2018 में ऐथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। इस पद पर चुने जाने के बाद बिंद्रा ने कहा है, "सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सुनिश्चित करूंगा कि खिलाड़ियों की आवाज़ सुनी जाए।"
read more at भाषा


