अंधविश्वास के चलते देवरानी को 'डायन' मानकर एमपी में जेठानी ने बेटों संग मिलकर की हत्या
रतलाम (एमपी) में अपनी देवरानी की धारदार हथियार से हत्या कर शव छत से फेंकने के आरोप में जेठानी व उसके 2 बेटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अंधविश्वास के चलते महिला को 'डायन' मानकर हत्या की। जेठानी घर में बीमारियों व मौतों से परेशान थी और उसे शक था कि देवरानी तंत्र-मंत्र करती है।
read more at हिन्दुस्तान


