अंकिता के परिजन पर अभद्र पोस्ट करने के आरोपी आरएसएस के पदाधिकारी पर उत्तराखंड में केस दर्ज
उत्तराखंड में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद उसके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आरएसएस के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कर्णवाल के माफी मांगने के बावजूद ऋषिकेश में लोगों ने बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन किए और रायवाला में कुछ देर के लिए दिल्ली राजमार्ग जाम किया।
read more at ABP न्यूज़


