अंकिता हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड में लोगों ने बीजेपी विधायक की कार में की तोड़फोड़
ऋषिकेश (उत्तराखंड) में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने शनिवार को बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की कार में तोड़फोड़ की। पुलिस विधायक को प्रदर्शनकारियों के बीच से बचाकर सुरक्षित अपने साथ ले गई। अंकिता की हत्या के आरोप में बीजेपी नेता के बेटे समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है।
read more at Hindustan Times


