अंडर ब्रिज में बारिश के पानी में डूबी राजस्थान में कलेक्टर की कार, लोगों ने अधिकारी को बचाया
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में कलेक्टर रुक्मणि रियार सिहाग की कार के अंडर ब्रिज में बारिश के पानी में डूबने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय लोगों ने कमर तक के पानी में उतरकर कार को धक्का देकर अंडर ब्रिज की दूसरी तरफ पहुंचाकर कलेक्टर को बचाया। बकौल सिहाग, पानी ज़्यादा था लेकिन उन्हें लगा था कि गाड़ी निकल जाएगी।
read more at लेटेस्टली


