Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले सबसे उम्रदराज़ शख्स बने 'स्टार ट्रेक' के 90-वर्षीय अभिनेता

short by Gunjan Goswami / on Wednesday, 13 October 2021
'स्टार ट्रेक' में जेम्स टी. किर्क की भूमिका निभाने वाले कनाडाई अभिनेता विलियम शैटनर 90-साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज़ शख्स बन गए हैं। उन्होंने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट पर क्रिस बॉसहाउज़न, ऑड्रे पॉवर्स और ग्लेन डी व्रीस के साथ बुधवार को 11-मिनट की उड़ान भरी। शैटनर ने 82-वर्षीय वैली फंक का रिकॉर्ड तोड़ा।
read more at Blue Origin