Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतरिक्ष में 6 महीने बिताने के बाद पृथ्वी पर लौटे चीन के 3 अंतरिक्षयात्री, तस्वीरें सामने आईं

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 5 December 2022
तियांगोंग स्पेस स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष में 6 महीने बिताने के बाद 3 चीनी अंतरिक्षयात्री रविवार को पृथ्वी पर लौट आए। कमांडर चेन दोंग और अंतरिक्षयात्री लियू यांग व काइ शूझे को लेकर एक कैप्सूल उत्तरी चीन के गोबी रेगिस्तान में उतरा। चिकित्साकर्मियों ने लैंडिंग के करीब 40 मिनट बाद उन्हें कैप्सूल से बाहर निकाला।