Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतरिक्ष से दिखा 241 किमी/घंटे की रफ्तार वाला चक्रवात इयन, नासा ने शेयर किया वीडियो

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 30 September, 2022
नासा ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से दिखे तूफान इयन का एक वीडियो बुधवार को शेयर किया। फ्लोरिडा से टकराए इस चक्रवात का वीडियो आईएसएस ने 415 किलोमीटर की ऊंचाई से बनाया। इस चक्रवात की रफ्तार 150 मील प्रति घंटा (241 किलोमीटर प्रति घंटा) थी और यह अमेरिका में आए अब तक के सबसे ताकतवर तूफानों में से एक था।
read more at Hindustan Times