Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतरिम बजट पेश करने से पहले संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 1 February, 2024
अंतरिम बजट 2024 पेश किए जाने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी हैं। संसद भवन परिसर में हाथ में बजट टैबलेट लिए उनका एक वीडियो भी सामने आया है। वित्त मंत्री सीतारमण आज सुबह 11 बजे से लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी और यह उनके द्वारा पेश किया जाने वाला लगातार छठा बजट होगा।