अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस ने महिला गश्ती वाहनों का किया शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में महिला गश्ती वाहनों का शुभारंभ किया। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में मंगलवार को सांस्कृतिक-सह-शिक्षण कार्यक्रम के दौरान गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के साइबर इंटर्न ने भी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाई।


