अक्षय को एक गाने के लिए सीने के बाल काटने को कहा था, वह डर गए थे: मनीष मल्होत्रा
फैशन डिज़ाइनर व स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा ने बताया है, "मैंने फिल्म 'धड़कन' के एक गाने के लिए अक्षय कुमार को सीने के बाल काटने के लिए कहा था।" बकौल मनीष, बाल काटने की बात से अक्षय डर गए थे। मनीष ने बताया, "अक्षय ने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी...निर्देशक धर्मेश दर्शन भी मेरी बात से सहमत थे।"


