अभिनेता अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है और उनके नाम बदलने के पीछे कोई ज्योतिषी वजह नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, "मैंने महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में 8 सेकेंड का एक रोल किया था... इसमें मेन लीड ऐक्टर कुमार गौरव थे और फिल्म में उनका नाम 'अक्षय' था...यह नाम मुझे बहुत अच्छा लगा।"