अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा
मोहाली कोर्ट ने ड्रग्स केस में आरोपी शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मजीठिया ने गुरुवार को मोहाली कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को 23 फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।
read more at Twitter


