अकेलापन महसूस होने पर थेरेपी ली थी, इसने मेरी काफी मदद की: जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने शिल्पा शेट्टी के चैट शो में कहा है कि महामारी के ठीक बाद अकेलापन महसूस होने पर उन्होंने कुछ समय के लिए थेरेपी ली। बकौल ऐक्ट्रेस, "लोग सोचते हैं...कि थेरेपी बेकार है, लेकिन असल में...यह आपके स्वयं के रिफ्लेक्शन के लिए है जिसके लिए कई बार आप समय नहीं निकाल पाते। इससे मुझे बहुत मदद मिली।"


