Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अक्टूबर में 12.54% हुई थोक महंगाई दर; ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी

short by अंकित कुमार / on Monday, 15 November 2021
अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर 5 महीने के उच्चतम स्तर 12.54% पर पहुंच गई। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में इज़ाफे से पिछले महीने थोक महंगाई दर में यह तेज़ी देखने को मिली। गौरतलब है कि सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 10.66% थी।