Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अक्टूबर में होगा $44 बिलियन के सौदे को रद्द करने को लेकर मस्क पर दायर मुकदमे का ट्रायल

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 20 July, 2022
एक न्यायाधीश द्वारा सुनाए गए फैसला के मुताबिक, एलन मस्क के खिलाफ $44 बिलियन के अधिग्रहण सौदे को रद्द करने को लेकर ट्विटर द्वारा दायर मुकदमे पर अक्टूबर में ट्रायल होगा। दरअसल, ट्विटर ने कोर्ट से जल्द-से-जल्द इस मामले पर ट्रायल शुरू करने का आग्रह किया था जबकि मस्क ने ट्रायल के फरवरी में होने पर ज़ोर दिया था।
read more at Reuters