Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' ने दो दिनों में कमाए ₹23.3 करोड़

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 5 June, 2022
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' ने रिलीज़ के पहले दो दिनों में ₹23.3 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को जहां ₹10.7 करोड़ का बिज़नेस किया था, वहीं शनिवार को इसने ₹12.6 करोड़ की कमाई की। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा लिखी गई और निर्देशित की गई यह फिल्म राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके शासन पर आधारित है।