अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं: इमरान हाशमी
अभिनेता इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सेल्फी' की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "अक्षय कुमार के साथ ड्राइविंग सीट शेयर करते हुए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" गौरतलब है, यह फिल्म 2019 में आई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन राज मेहता करेंगे।
read more at TheQuint


