अक्षय कुमार ने 'ओएमजी 2' के लिए फीस के तौर पर एक रुपए भी नहीं लिए: निर्माता अजीत अंधारे
निर्माता अजीत अंधारे ने बताया है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म 'ओएमजी 2' के लिए फीस के तौर पर एक रुपए भी नहीं लिए। अंधारे ने कहा, "खबरों में 'ओएमजी 2' का बजट बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया...ऐसी साहसी फिल्म बनाने में शामिल वित्तीय व रचनात्मक जोखिम में अक्षय हमारे साथ रहे। उनके बिना यह जोखिम उठाना नामुमकिन था।"
read more at हिन्दुस्तान


