Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अक्षय कुमार ने की उत्तराखंड के सीएम धामी से मुलाकात, बनेंगे राज्य के ब्रैंड ऐम्बैसडर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 7 February 2022
अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान अक्षय और मुख्यमंत्री धामी ब्रह्म कमल वाली राज्य की टोपी पहने दिखे। धामी ने बताया, "उन्होंने (अक्षय) हमारे प्रस्ताव को स्वीकार किया है और वह आगे उत्तराखंड के लिए ब्रैंड ऐम्बैसडर के रूप में काम करेंगे।"