अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के लिए ली ₹165 करोड़ की फीस: रिपोर्ट
'फिल्म कंपेनियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के लिए ₹165 करोड़ की फीस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म ₹350 करोड़ की लागत से बनी है और इसका एक हफ्ते का डोमेस्टिक कलेक्शन ₹50 करोड़ है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया, "यह डिस्ट्रीब्यूटर्स-प्रोड्यूसर्स के लिए...भारी घाटे वाली फिल्म साबित हुई।"


