अक्षय के करीब आए फैन को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर गिराया, ऐक्टर ने लगाया गले
दिल्ली में रविवार को फैन्स से मिल रहे अक्षय कुमार के पास एक फैन बैरिकेड से छलांग लगाकर आ गया और सुरक्षाकर्मियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय ने सुरक्षाकर्मियों को रोका और फैन को गले लगाया। एक फैन ने लिखा, "वह जानते हैं कि फैन्स से कैसा बर्ताव करना है।"
read more at NewsBytes हिन्दी


