अक्षय के सामने फैन ने रीक्रिएट किया 'फिर हेरा फेरी' का पोज़, ऐक्टर ने शेयर किया वीडियो
जेद्दाह (सऊदी अरब) में रेड सी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐक्टर अक्षय कुमार के एक फैन ने उनके सामने फिल्म 'फिर हेरा फेरी' का पोज़ रीक्रिएट किया। अक्षय ने इसका वीडियो शेयर कर कहा, "जेद्दाह में यादगार लम्हें देने के लिए शुक्रिया।" वीडियो में सफेद कपड़ों में शख्स को काला चश्मा लगाकर पोज़ करते हुए देखा जा सकता है।
read more at Hindustan Times


