अक्षय ने मेरे 'काले घुटनों' का मज़ाक उड़ाया था, सेट पर सब हंसने लगे: ऐक्ट्रेस शांति प्रिया
अभिनेत्री शांति प्रिया ने 'बॉलीवुड ठिकाना' को इंटरव्यू देते समय बताया कि अक्षय कुमार ने 1994 की फिल्म 'इक्के पे इक्का' के सेट पर सैकड़ों लोगों के सामने उनके 'काले घुटनों' का मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने कहा, "अक्षय ने पूछा 'शांति, तुम्हारे घुटनों पर चोट लगी है?' मैं देखने लगी तो बोले 'देखो कितने काले हैं' और सब हंस पड़े।"


