अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी ने बीजेपी नेता से रचाई शादी
मेरठ से बीजेपी के ज़िला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने फर्रुखाबाद से बीजेपी की ज़िला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव से हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली है। गौरव की पहली पत्नी जर्मनी से थीं जबकि मोनिका सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई व सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी हैं। दोनों अपने-अपने पहले रिश्ते को तलाक दे चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


