अखंड भारत की विचारधारा को संरक्षित करने में आरएसएस का बड़ा योगदान है: शंकर महादेवन
नागपुर (महाराष्ट्र) में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक कार्यक्रम में गायक व संगीतकार शंकर महादेवन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "अखंड भारत की हमारी विचारधारा, हमारी परंपराओं और हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान है।" बकौल महादेवन, उन्हें अपने भारतीय होने पर बहुत गर्व है।
read more at News18 हिंदी


