Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पहली बार एससी व एसटी समुदाय के 4 महंतों को बनाया महामंडलेश्वर

short by शिव / on Tuesday, 30 April, 2024
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पहली बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के 4 महंतों को महामंडलेश्वर की उपाधि दी है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में शामिल राजेश शुक्ला ने कहा कि यह नई परंपरा की शुरुआत है और अगले 3 से 4 वर्षों में ऐसे 100 महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे।
read more at भाषा