Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अखिलेश यादव के सामने सपा नेता ने बीजेपी सांसद के 'टुकड़े-टुकड़े' करने की दी धमकी

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 3 April, 2024
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में चुनावी जनसभा के दौरान मंच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में एक पार्टी नेता ने बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक को धमकी देते हुए कहा है, "अगर तेरे टुकड़े-टुकड़े न करा दिए...तो मैं मनोज दीक्षित नहीं।" बीजेपी ने इसका वीडियो 'X' पर शेयर किया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।