अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ में बेहोश हुआ युवक, अस्पताल में मौत
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में बीती रात अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल 20-वर्षीय युवक बेहोश होकर गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक 1600 मीटर दौड़ सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद मैदान में गिर गया था। मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
read more at News24 हिंदी


