नैशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में एक कार्यक्रम के बाद केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लोगों की हत्याओं और मुश्किलों पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा, "अगर यह भारत का हिस्सा है...तो वहां हो रही घटनाओं पर बात क्यों नहीं करते? क्यों नहीं कहते कि हत्याएं बंद होनी चाहिए?"