अगर आप अच्छी टीम हैं तो पाक से 10 टेस्ट, 10 वनडे व 10 टी20I मैच खेलें: भारत से सकलैन मुश्ताक
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भारत को पाकिस्तान से मुकाबला करने की चुनौती दी है। सकलैन ने कहा, "अगर आप एक अच्छी टीम हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ 10 टेस्ट, 10 वनडे और 10 टी20I मैच खेलें फिर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।" गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की मेज़बानी कर रहा पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।
read more at R.भारत


