अगर आप थोपेंगे नहीं तो हम हिंदी का विरोध नहीं करेंगे: भाषा विवाद पर एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को कहा कि अगर तमिलनाडु और तमिलों के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर जबरन उन पर हिंदी 'थोपी' नहीं जाए तो डीएमके इसका विरोध नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "अगर आप नहीं थोपेंगे तो हम विरोध नहीं करेंगे, तमिलनाडु में हिंदी के शब्दों पर कालिख नहीं पोतेंगे।"
read more at Times Now नवभारत


